फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, डीएम कार्यालय में घुसे

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम कार्यालय में घुसकर उग्र तेवर दिखाया। वकीलों के आंदोलन के चलते कलेक्ट्रेट का काम कुछ देर तक प्रभावित रहा। अधिवक्ताओं का कहना था कि केस दर्ज करने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। अधिवक्ताओं का कहना था कि अधिवक्ता अमरनाथ तिवारी की कतरारी रोड पर जमीन है। दो लोगों ने उस पर कब्जा कर लिया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने मंगलवार को भी प्रदर्शन किया था। बुधवार को दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार करते हुए अधिवक्ता कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन करने लगे। यह देखकर डीएम ने अपना चैंबर बंद करा लिया। इससे अधिवक्ता उग्र हो गए। अधिवक्ताओं के उग्र रूप को देखकर डीएम ने चैंबर खुलवाया। अंदर पहुंचे अधिवक्ताओं ने उन्हें खरी खोटी सुनाई। डीएम और एसपी के खिलाफ नारेबाजी की। डीएम सुजीत कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद अधिवक्ता मान गए। इस दौरान अध्यक्ष विद्यासागर मिश्र, अशोक प्रताप तिवारी, नीतेश पांडेय, दिवाकरनाथ, अजय राय, रमेश सिंह, प्रेमनारायण मणि, पंकज, प्रकाश तिवारी, मनोज राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें