फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय के निर्माण में लापरवाही पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शौचालयों के निर्माण में लापरवाही पर पंचायतीराज विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। डीपीआरओ एसपी सिंह ने दो ग्राम प्रधान और दो सेक्रेट्री को नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा है। जिला कंसलटेंट राजेश यादव गौरीबाजार के ग्राम पंचायत भरिया और करजही में शौचालयों के निर्माण का हाल देखने पहुंचे, लेकिन अधिकांश शौचालय अपूर्ण मिले, जबकि वित्तीय वर्ष समाप्त हुए करीब पांच महीने हो चुके हैं। सेक्रेट्री कृष्णमोहन सिंह, रामईश्वर के अलावा ग्राम पंचायत करजही के ग्राम प्रधान इंद्रजीत और सेक्रेटरी रामप्यारे कन्नौजिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें