फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30वां राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 20 को

विज्ञापन
विज्ञापन
30वां राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 20 को
विज्ञापन

युग निर्माण सीनियर सेकेंडरी स्कूल चिह्नित
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तीसवें राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन 20 अक्तूबर को होगा। इसमें बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण से विकसित किया जाएगा। इसके लिए युग निर्माण सीनियर सेकेंडरी स्कूल को चयनित किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार राय ने बताया कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस सीखने-सिखाने की एक सतत प्रक्रिया है। बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए एक पहल है। पिछले वर्ष की भांति 10 से 17 वर्ष के बच्चे इसमें प्रतिभाग करेंगे, जिसमें 10 से 14 जूनियर वर्ग तथा 14 से 17 वर्ष आयु के बच्चे सीनियर वर्ग में आएंगे। कम से कम 2 बच्चे प्रत्येक ग्रुप में होने चाहिए और प्रत्येक समूह का एक ग्रुप लीडर होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय बाल कांग्रेस का मुख्य विषय अपनी पारिस्थितिकी तंत्र को जाने है। पारिस्थितिकी तंत्र और स्वास्थ्य के लिए सामाजिक और सांस्कृतिक अभ्यास, आत्मनिर्भरता के लिए पारिस्थितिकी तंत्र आधारित दृष्टिकोण, पारिस्थितिकी तंत्र और स्वास्थ्य के लिए तकनीकी नवाचार, उत्सव स्वास्थ्य पोषण और भलाई आदि उपविषयों पर भी छात्र अपने प्रोजेक्ट बना सकते हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक दल को आठ मिनट का समय प्रस्तुतीकरण के लिए दिया जाएगा। उत्कृष्ट बाल विज्ञानी प्रदेश स्तर पर भाग करेंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अनिल कुमार त्रिपाठी समन्वयक राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस देवरिया से उनके मोबाइल नंबर 945384482 तथा सौरभ त्रिपाठी 70070045902 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें