फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो दिन के विशेष जांच शिविर में में 30 स्कूली एवं 180 व्यवसायिक वाहनों को किया फिट घोषित

विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय के सामने फिटनेस कराने के लिए खडे वाहन।संवाद
विज्ञापन
- परिवहन विभाग की ओर से शनिवार एवं रविवार को अवकाश के दिन भी खोला गया कार्यालय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। परिवहन विभाग की ओर से स्कूली एवं व्यवसायिक वाहनों की फिटनेस को लेकर लगातार सख्ती बरती जा रही है। अवकाश होने के बावजूद शनिवार व रविवार को भी विभाग की ओर से विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया और दो दिनों में 30 स्कूली एवं 180 व्यवसायिक वाहनों को जांच के बाद फिट घोषित किया गया।
शासन की ओर से सख्त रुख अपनाए जाने के बाद जिले के भी परिवहन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी वाहनों के फिटनेस को लेकर गंभीरता दिखाने लगे हैं। अनफिट वाहनों के सार्वजनिक मार्गों पर संचालित होने से आम जनजीवन हमेशा खतरे में बना रहता है। जिले में वर्तमान में कुल 1218 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। इनमें से 273 स्कूली वाहन बिना फिटनेस के ही सड़कों पर दौड़ रहे हैं। लगातार स्कूल प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को चेतावनी देने के बाद भी नहीं मानने पर एआरटीओ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के 273 स्कूली वाहनों का तीन माह तक के लिए पंजीयन ही निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

इस कार्यवाही के बाद स्कूल प्रबंधकों में अपने वाहनों का फिटनेस कराने को लेकर गंभीरता दिखने लगी है। बीते शनिवार व रविवार को 30 स्कूली वाहनों व 180 व्यवसायिक वाहन जिसमें बस अधिक हैं की जांच के बाद फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किया गया।

बच्चों की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। कोई भी स्कूल वाला यह नहीं चाहता कि उनके बच्चे असुरक्षित घर पहुंचे। अभिभावकों को भी इस बात का गंभीरता से ध्यान रखना चाहिए कि अपने पाल्यों को प्राइवेट वाहनों से स्कूल न भेजें। हमारे यहां तीन बस व 12 वैन हैं, सभी का फिटनेस प्रमाणपत्र एआरटीओ कार्यालय की ओर से मिलने के बाद ही इन्हें संचालित किया जाता है। अन्य स्कूल प्रबंधकों को भी इस बात का ख्याल रखना चाहिए और स्कूली वाहनों को फिट घोषित किए जाने के बाद ही सड़क पर इसका संचालन हो, इसका विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

-संजय शंकर मिश्र, प्रबंध निदेशक नेशनल पब्लिक स्कूल
-
273 स्कूली वाहनों का पंजीयन तीन माह के लिए निरस्त किए जाने के बाद अब स्कूल प्रबंधक अपने वाहनों का फिटनेस कराने के लिए गंभीर हुए हैं। शनिवार व रविवार को लगाए गए विशेष जांच शिविर में कुल 30 स्कूली वाहनों एवं 180 व्यवसायिक वाहन, जिसमें बस अधिक थीं, को जांच के बाद फिट घोषित किया गया है।
-आशुतोष शुक्ला, एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें