फोटो समाचार.....
- बिहार की सीमा पर सुंदरपार बैरियर पर वाहन जांच के दौरान मिली सफलतासंवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुजुर्ग। बनकटा पुलिस शराब की रोकथाम के लिए बिहार की सीमा पर बने सुन्दरपार बैरियर पर वाहनों की जांच कर रही थी। एक लग्जरी वाहन से 30 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया। वहीं, वाहन में सवार शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
बनकटा पुलिस सुन्दरपार बैरियर पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक बिहार नंबर की कार आते हुए दिखी तो पुलिस ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख चालक ने वाहन की रफ्तार तेज कर दी और आगे निकल गया। पुलिस ने वाहन का पीछा करना शुरू किया तो चालक गाड़ी को सुन्दरपार स्थित अंग्रेजी शराब के दुकान के बगल में बने हाल में खड़ी कर दी। पुलिस ने चालक को पकड़ कर वाहन की तलाशी ली तो उसमें 30 पेटी शराब लदी मिली। वाहन चला रहे चालक की पहचान बिहार के सिवान जिले के लकड़ी नबीगंज थाने के जगतपुर के रितेश दूबे के रूप में हुई। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि कार से 30 पेटी शराब बरामद हुई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ शिवप्रताप सिंह ने बताया कि कार से 30 पेटी शराब हुई थी। वाहन चालक से पूछताछ की जा रही है। संवाद