फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तीन छात्रों को मिलेगी पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन छात्रों को मिलेगी पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति
विज्ञापन

छात्रवृत्ति योजना में कंपोजिट विद्यालय सहवा के बच्चों ने लहराया परचम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। देवरिया जिले के तीन छात्रों को प्रधानमंत्री यशस्वी छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया गया है। इसमें तीनों को केंद्र सरकार डेढ़ लाख रुपये स्कॉलरशिप देगी। देसही देवरिया कंपोजिट विद्यालय सहवा के विज्ञान शिक्षक खुर्शीद अहमद की अगुवाई में बच्चों ने परचम लहराया है।
विकास खंड देसही देवरिया स्थित कंपोजिट विद्यालय सहवा के पूर्व छात्र नितेश सिंह, अनीश कुमार गौड़ और संजीव चौरसिया ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना परीक्षा-2022 को क्वालीफाई किया है। इन्हें प्रतिवर्ष 75 हजार की दर से नौवीं एवं दसवीं में कुल डेढ़ लाख रुपये मिलेंगे। पूरे भारत में कुल 15 हजार बच्चों को यह छात्रवृत्ति दी जानी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश से 1267 बच्चे इस परीक्षा को उत्तीर्ण किए हैं। शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी सूची में ओबीसी वर्ग में संजीव चौरसिया को 372, नितेश सिंह को 598 तथा एससी/एसटी वर्ग में अनीश कुमार गौड़ को 48वीं रैंक पूरे उत्तर प्रदेश में मिली है। तीनों बच्चे इस वर्ष लोहिया इंटर कॉलेज सहवा में नौवीं में पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

छात्रों ने विज्ञान शिक्षक को दिया श्रेय
प्रधानमंत्री यशस्वी स्कॉलरशिप के लिए चयनित तीनों बच्चों ने इसका पूरा श्रेय राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत विज्ञान शिक्षक खुर्शीद अहमद को दिया है। छात्रों का कहना है कि खुर्शीद अहमद बच्चों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए हमेशा से तत्पर रहे हैं। इसके लिए अतिरिक्त कक्षा का संचालन करते हैं। बच्चों की सफलता पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्र नाथ, बीईओ महेंद्र प्रसाद व रोहित पांडेय, लोहिया इंटर कॉलेज सहवा के प्रधानाचार्य सुदामा यादव, प्रबंधक अनिल कुमार सिंह, ग्राम प्रधान सरिता सिंह, समाजसेवी रानू सिंह, शिक्षक बदरे आलम, अजीत कुमार श्रीवास्तव, अजीत कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें