फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भाजपा नेता की रेकी करने वाले तीन बदमाशों को भेजा जेल

Fri, 10 Mar 2023 02:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

भाजपा बूथ अध्यक्ष को धमकी देने के मामले में आरोपी प्रदीप गुप्ता ने क्षेत्र में तकरीबन आधा दर्जन से अधिक जगहों पर विवादित जमीन खरीदी है। जिस जमीन को खाली करने के लिए जेल में बंद बदमाश सतीश सिंह ने भाजपा के बूथ अध्यक्ष को धमकी दी, वह जमीन महाजन शैक्षणिक सेवा संस्थान कस्बा सलेमपुर के नाम से अंकित है। इसका प्रबंधक प्रदीप गुप्ता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा बूथ अध्यक्ष को जेल में बंद बदमाश की शह पर रेकी करने वाले तीन बदमाशों को कोतवाली पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। कोतवाली पुलिस काल डिटेल के आधार पर अन्य कई लोगों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के हडुआ उर्फ औरंगाबाद गांव निवासी गोरख प्रसाद भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। आरोप था कि 28 फरवरी की रात करीब नौ बजे जेल में बंद सतीश सिंह ने फोन कर गोरख प्रसाद को जमीन खाली करने की धमकी दी थी। ऐसा नहीं करने पर उसे और उसके पूरे परिवार को जान से मारने की बात कही थी। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी।

कोतवाली पुलिस ने जेल में बंद बदमाश सतीश सिंह, कस्बा सलेमपुर गांव निवासी प्रदीप गुप्ता, तेज प्रताप समेत पांच अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज का जांच शुरू कर दी। तीन मार्च की भोर में कस्बा सलेमपुर गांव निवासी प्रदीप गुप्ता को कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन


इसके बाद आठ मार्च की सुबह 7:10 बजे परान छपरा गांव निवासी सूरज कनौजिया व इचौना पश्चिमी वार्ड निवासी जून्नी पांडेय को नदावर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ ही देर बाद 7:50 बजे परान छपरा गांव निवासी संदीप यादव को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी गई। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि पकड़े गए तीनों युवकों ने अपराध को स्वीकार किया है। इंसेट में

प्रदीप गुप्ता ने आधा दर्जन से अधिक जगहों पर विवादित जमीन खरीदी
भाजपा बूथ अध्यक्ष को धमकी देने के मामले में आरोपी प्रदीप गुप्ता ने क्षेत्र में तकरीबन आधा दर्जन से अधिक जगहों पर विवादित जमीन खरीदी है। जिस जमीन को खाली करने के लिए जेल में बंद बदमाश सतीश सिंह ने भाजपा के बूथ अध्यक्ष को धमकी दी, वह जमीन महाजन शैक्षणिक सेवा संस्थान कस्बा सलेमपुर के नाम से अंकित है। इसका प्रबंधक प्रदीप गुप्ता है। मौके पर स्कूल और जमीन दोनों का पता नहीं है।

इसकी पैमाइश नायब तहसीलदार डॉ. भागीरथी सिंह की देखरेख में की जा चुकी है। इसी तरह नगर के भठवा धर्मपुर वार्ड, बेलपार, पिपरा नाजिर समेत कई जगहों पर विवादित जमीन इसने खरीदी है। खंड शिक्षा अधिकारी व्यास देव प्रसाद ने बताया कि महाजन शिक्षण सेवा संस्थान के नाम से सलेमपुर में कोई स्कूल नहीं है। अगर फ्रॉड कर कागज में दिखाया गया है तो इसकी जांच कराकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें