फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ईंट भट्ठा पर हुई मारपीट में तीन को भेजा गया जेल

Wed, 14 Feb 2024 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरियारपुर। थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठा पर सोमवार शाम हुई मारपीट के मामले पुलिस ने तीन युवकों को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठा मालिक की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार शाम को तीन युवकों को हिरासत में ले लिया था। सीओ सलेमपुर ने भी थाने में पहुंच कर घटना की जानकारी ली । ईंट भट्ठा मालिक की तहरीर पर पुलिस ने देर रात तीनों युवकों पर मुकदमा दर्ज कर लिय। पुलिस ने मंगलवार को तीनों को न्यायालय में पेश किया।

बरियारपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ भड़सरा टोला के रहने वाले रवि प्रताप मल्ल गांव पर ही ईंट भट्ठा चलाते हैं। सोमवार की शाम रवि प्रताप मल्ल ने पुलिस को सूचना दी कि तीन लोग एक कार से उनके भट्ठे पर आए हैं। वे पैसे की मांग कर रहे हैं। वे भट्ठा बंद कराने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

एसओ बरियारपुर दिग्विजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां से एक चालक सहित दो लोगों को थाने ले गए। थाने पर पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद तीनों युवकों पर केस दर्ज कर जांच कर रही है
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस ने कहा कि ईंट भट्ठा मालिक की शिकायत पर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया था। तीनों पर केस दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें