फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एक ही रात तीन युवकों का मोबाइल फोन चोरी

Wed, 03 Apr 2024 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खुखुंदू। थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव के लोहरटोली मोहल्ले में आसपास के तीन युवकों का मोबाइल फोन सोमवार रात को चोरी हो गया। खुखुंदू गांव के लोहरटोली निवासी मनीष यादव सोमवार रात को भोजन कर दरवाजे पर पशुओं की देखभाल करने के लिए बरामदे में सो गया। देर-रात को नींद खुलने पर देखा कि मोबाइल गायब था। पड़ोस के इंद्रजीत यादव और छोटू कुमार का भी बरामदे से मोबाइल चोरी हो गया है। मंगलवार सुबह सोकर उठने पर इन दोनों को जानकारी हुई। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तीन मोबाइल फोन चोरी होने की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने अनभिज्ञता जताई। संवाद
विज्ञापन




पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से पुलिस ने दो वारंटियों को मंगलवार को उनके घर से गिरफ्तार किया है। खुखुंदू थाना क्षेत्र के हरखपुर गांव निवासी धनेश कुमार और लखना गांव निवासी मकसूदन सिंह को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ न्यायालय ने वारंट जारी किया था। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि दो वारंटियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें