फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो बाइकों की टक्कर में महिला समेत तीन गंभीर

Sat, 09 Mar 2024 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिगिना दीक्षित गांव के सामने हुआ हादसा, गोरखपुर में चल रहा इलाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। क्षेत्र के भिंगारी मार्ग पर शुक्रवार को जिगिना दीक्षित गांव के सामने हुई दो बाइकों की टक्कर में एक महिला सहित दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर तीनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
भाटपाररानी थाना क्षेत्र के कुईचंवर निवासी सूरज शर्मा अपने बहनाई के घर गोपालपुर रहता है। वह गोपालपुर के एक साथी प्रिंस ठाकुर के साथ बाइक से घूमने निकला था। बाइक की रफ्तार अधिक होने के कारण उसने जिगिना दीक्षित गांव के सामने एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से दूसरी बाइक पर बैठी महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गयी।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार महिला गर्भवती है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद देवरिया रेफर कर दिया गया। सूरज की हालत बेहद गंभीर होने पर चिकित्सकों ने देवरिया से गोरखपुर रेफर कर दिया तथा प्रिंस का इलाज देवरिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने कहा कि दो बाइक की टक्कर में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें