फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बंधे से खाई में गिरे बाइक सवार, तीन घायल

Wed, 28 Feb 2024 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बंधे से खाई में गिरे बाइक सवार, तीन घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार बंधे से नीचे खाई में गिर गए। रात में हुए हादसे की जानकारी करीब एक घंटे बाद राहगीरों को हुई। घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सक ने उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। घटना सोमवार की रात करीब 11 बजे नगवा गांव के मोड़ के निकट हुई।
गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सिरजम गांव निवासी बृजलाल (28), रितांशु (26) और विवेक (31) सोमवार की शाम गोरखपुर जिले में एक शादी समारोह में गए थे। एकौना थाना क्षेत्र के नगवा मोड़ के निकट बाइक सवार तीनों युवक बंधे के नीचे करीब बीस फिट खाई में गिर गए। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी की लाइट जलते देखकर राहगीरों को घायलों के बारे में पता चला तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। इसमें बृजलाल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें