फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, महिला सहित तीन घायल

Thu, 09 May 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर मझना नाला के समीप हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीबाजार। गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर मझना नाला के समीप अस्पताल से घर लौट रहे बाइक सवार को चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो चचेरे भाइयों सहित एक महिला घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। महिला को गंभीर चोटें आई है।
गौरी बाजार क्षेत्र के ग्राम करमाजितपुर निवासी कुसमावती देवी (49) पत्नी रामसनेही अपने पुत्र भोलू निषाद (22) के साथ बुधवार को माई-धीया पोखरी चौरी चौरा स्थित एक अस्पताल में भर्ती रामपति को देखने गईं थी। घर लौटते समय उनके साथ भतीजा विकास निषाद (20) भी था। वे लोग अभी मझना नाले के समीप पहुंचे थे कि चारपहिया ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे वे लोग सड़क पर ही गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए उन्हें एक निजी अस्पताल लाया गया। जहां कुसमावती की हालत गंभीर बताई जाती है। मौके से चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश मिश्र ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिली है। घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें