फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो बाइकों की भिड़ंत में दो पुलिसकर्मी सहित तीन लोग घायल, एक गंभीर

Tue, 19 Mar 2024 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बरियारपुर। थाना क्षेत्र के करौंदी पेट्रोल पंप के पास सोमवार की रात दो बाइक सवारों की आपस में टक्कर हो गई। इसमें दो पुलिस कर्मी सहित तीन लोग घायल हो गए। तीनों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


बरियारपुर थाने में तैनात कांस्टेबल सुभाष नायक व फालोवर नंदकिशोर मिश्र किसी कार्य से थाने से करौंदी बाजार जा रहे थे। वहीं, करौंदी के रहने वाले बाइक सवार अशोक सिंह सरौरा चौराहा की तरफ जा रहे थे। अभी दोनों करौंदी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि दोनों बाइकों में टक्कर हो गई। इसमें तीनों लोग घायल हो गए। सभी घायलों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज देवरिया भेज दिया गया। जहां से एक की हालत नाजुक देख डाॅक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें