पुलिस ने ऐसे छात्राओं को पकड़ने की बताई बात
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि बुधवार शाम को छात्राओं को भटनी रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया। जबकि बृहस्पतिवार को पांच आरोपियों सरिता उर्फ आसमी खातून, रेनू देवी ग्राम मेवालाल चौक थाना मरंगा, जिला पुर्निया, पिंकी देवी मालीघाट थाना मिठुनपुरा, दिनेश कुमार उर्फ पिंकू ग्राम दीपक सिनेमा वार्ड नंबर-39 महापाल, गली थाना टाउन मुजफ्फरपुर और दीपक उर्फ गफ्फार मियां, ग्राम सरैया थाना मधुवन, जिला मोतीहारी, बिहार को देवरिया कसया मार्ग स्थित ढाले से गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि छात्राओं को ढूंढते हुए वे देवरिया में आ गए थे। दर्ज केस करके पांचों आरोपियों को न्यायालय भेजा गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उन्हें जेल भेज दिया गया। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने कहा तीन सहेलियां पकड़ ली गई हैं। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।
छह दिन छकाने के बाद मिलीं
पुलिस के केस दर्ज करने के छठवें दिन तीन सहेलियां मिलीं। इसके पूर्व लगातार यह मामला सुर्खियों में चल रहा था। पुलिस ने सहेलियों को ढूंढने के लिए दिन-रात एक कर रखा था। 39 मोबाइल फोन की डिटेल खंगालने के बाद पुलिस सफलता मिलने की बात कह रही है।
तीन सहेलियों के मिलने के बाद पुलिस पुलिस राहत भरी सांस ले रही है। इसके पूर्व पुलिस की नींद हराम हो गई थी। उधर, परिजनों का कहना है कि तीनों में से कोई कुछ बता नहीं रहा है। अभी तीनों लड़कियां डरी-सहमी हुई हैं।