फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: होली के दिन हुए सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत

Thu, 09 Mar 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न जगहों पर हुईं दुर्घटनाएं, 66 लोग घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। होली के दिन विभिन्न जगहों पर हुए सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। इसमें से दो बाइक सवार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गए। एक बाइक सवार की देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर सोंदा के पास डिवाइडर से टकराने से मौत हो गई। हादसे के शिकार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। चौबीस घंटे के भीतर 66 लोगों को सड़क हादसे में घायल होने के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल पहुुंचाया है।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के मुड़ेरा खुर्द गांव का निवासी अंशुमान सिंह (18) पुत्र प्रेमजीत मुंडेरा लाला 11वीं का छात्र था। वह अपने मिश्र कुलदीप सिंह के साथ बाइक से बुधवार की शाम को तरकुलवा जा रहा था। इसी दौरान देवरिया- कसया मार्ग पर चट्टी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। परिजन जिला अस्पताल पह़ुंचाए, जहां डॉक्टरों ने अंशुमान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी घटना में खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुंडेरा खुर्द गांव निवासी राजन चौहान दोपहर में बाइक से देवरिया जा रहे थे। इसी दौरान सदर कोतवाली के सोंदा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और राजन गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

रुद्रपुर कोतवाली मिश्रौलिया गांव निवासी ऋषिकेश चौहान (40) पुत्र भागी चौहान होली के दिन शाम को चार बजे खोराराम-देवरिया मार्ग पर किसी वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने देर शाम जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं, दूसरी तरफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए हादसे में 66 लोग घायल होकर जिला अस्पताल पहुंचे। इसमें अधिकतर बाइक सवार हैं। ये हादसे के शिकार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें