फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय चेन स्नेचिंग गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
चैन स्नेचिंग गिरोह के तीन बादमाश गिरफ्तार।विज्ञप्ति - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
अंतरराज्यीय चेन स्नेचिंग गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

शहर की एक महिला से लूटी गई चेन और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों में चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को कोतवाली पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। शहर की एक महिला से लूटी गई चेन और घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद किया है। पकड़े दो बदमाशों पर बलिया में ही मुकदमा दर्ज है।
सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने कोतवाली में अंतरराज्यीय चेन स्नेचिंग गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि शहर में तीन चेन स्नेचिंग की घटना एक के बाद एक हुई थी। जांच-पड़ताल के दौरान पता चला कि एक गिरोह शहर में सक्रिय है।
विज्ञापन

पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को शनिवार की सुबह शहर के कसया रोड से हिरासत में लिया और कुछ जगहों के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज दिखाया तो तीन चेन स्नेचिंग की घटना का खुलासा हो गया। पुलिस ने इस मामले में शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ला निवासी अनूप तिवारी, भटवलिया निवासी शांतनु द्विवेदी, डुमरी निवासी आलोक वर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि 27 अक्तूबर को रामगुलाम टोला निवासी संयोगिता, 30 सितंबर को देवरिया खास निवासी कुणाल की मां, 17 सितंबर को भीखमपुर रोड से सुशीला देवी के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात इन तीनों ने मिलकर की थी।
विज्ञापन

बलिया में कई घटनाओं को इस गिरोह ने दिया अंजाम
देवरिया। कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े इस गिरोह ने बलिया में कई चेन स्नेचिंग की घटनाओं को पिछले साल सितंबर माह में अंजाम दिया। इसमें खुलासा हुआ था कि अनूप और शांतनु ने समाज कल्याण विभाग में तैनात अपने मित्र के साथ मिलकर घटनाएं करते थे। बलिया पुलिस के खुलासे में वरुण कुमार निवासी रामनाथ देवरिया थाना कोतवाली जिला देवरिया, संजय वर्मा निवासी दुलहु थाना खुखुंदू जिला देवरिया, अनूप तिवारी निवासी रामनाथ थाना देवरिया कोतवाली जिला देवरिया, शांतनु द्विवेदी निवासी भटवलिया घर से निकलने वाली महिलाओं को निशाना बना कर घटना करते थे। जेल से छूटने के बाद अनूप और शांतनु ने अपने जिले में घटनाएं करनी शुरू कर दी थीं।
कोट
इस गिरोह ने कई जनपदों में घटनाओं को अंजाम दिया है। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। गिरोह के बारे में अभी जानकारी जुटाई जा रही है।
संकल्प शर्मा एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें