फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मी सहित दो के शव रेलवे लाइन के किनारे मिले

विज्ञापन
मृतक मोहित पाण्डेय की फाइल फोटो - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
बैंककर्मी सहित दो के शव रेलवे लाइन के किनारे मिले
विज्ञापन

युवक का शव चकिया ढाले और बैंककर्मी का शव भगुआं रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रेलवे लाइन के किनारे एक निजी बैंककर्मी सहित दो शव मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि दोनों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। इसमें एक की पहचान नहीं हो सकी है।
सदर कोतवाली के चकिया ढाले के पास एक युवक शव का बृहस्पतिवार की सुबह रेलवे लाइन के किनारे कुछ लोगों ने देखा। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को शव के पास पहचान के लिए कागजात नहीं मिला है।
विज्ञापन

उधर, गौरी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार भगुआं रेलवे क्रॉसिंग के समीप 25 वर्षीय युवक का शव डाउन ट्रैक पर बुधवार की देर शाम देखा और पुलिस को सूचना दी। शव की पहचान ग्राम असनहर पश्चिम टोला निवासी मोहित पांडेय पुत्र श्रीधर पांडेय के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार मोहित दिल्ली के महिंद्रा कोटक बैंक में कार्यरत थे। कुछ दिनों पूर्व वह अपने घर आए थे। दोपहर में वह घर से निकले थे। काफी देर तक न लौटने पर परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच भगुआं रेलवे क्रॉसिंग के समीप रेल ट्रैक पर शव पाए जाने की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही एसआई दिनेश कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक विपिन मलिक ने बताया कि युवक की आत्महत्या करने बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है।
फोटो समाचार
रेलवे लाइन के किनारे मिला बच्ची का शव, हत्या की आशंका
लार रोड । भटनी वाराणसी रेलखंड पर इटहुरा मिश्र गांव के समीप गुरुवार की सुबह एक मासूम बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
लार थाना क्षेत्र के इटहुरा मिश्र गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार को रेलवे लाइन के किनारे एक बच्ची का शव देखकर शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। किसी ने सूचना मईल पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे मईल एसओ सुभाष चंद पांडेय ने मौके पर जांच की। हालांकि घटनास्थल लार क्षेत्र होने के कारण लार पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर लार पुलिस भी पहुंची।
विज्ञापन

आशंका जताई जा रही है कि किसी ने बच्ची की हत्या कर शव यहां फेंक दिया है। वहीं, कुछ लोग आशंका जता रहे हैं कि बच्ची ट्रेन से गिर गई होगी। प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह ने बताया कि शव की शिनाख़्त का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें