फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शादी समारोह में हुई चोरी मामले तीन पकड़े गए

Fri, 01 Mar 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। शहर के रामगुलाम टोला स्थित मैरिज हाॅल में हुई चोरी मामले में एक शातिर चोर सहित दो नाबालिग पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। मैरिज हाॅल में सलेमपुर से बरात आई थी। इसमें सलेमपुर गांधी चौक निवासी लालबाबू प्रसाद पुत्र उतिम प्रसाद के बैग से द्वारपूजा के समय चोर 9500 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो तीन लोग चोरी करते दिखे। इसमें से दो नाबालिग थे। वहीं, एक की पहचान शुगर मिल के पास रहने वाले किशन बांसफोर के रूप में हुई, जो पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि उनके पास से चोरी के रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें