देवरिया। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद राजकीय आईटीआई परिसर में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 281 जोड़ों ने वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया, जिनमें 272 हिंदू एवं नौ मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। इस अवसर पर देवरिया सदर के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया, भाटपाररानी के विधायक सभाकुंवर, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर, मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय, सांसद सलेमपुर के प्रतिनिधि रामप्रकाश यादव, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि राजू मणि आदि उपस्थित रहे। कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीबों के जीवन मे खुशियां ला रही है।