देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में मरीजों, तीमारदारों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए 26 आरओ मशीन लगाई गईं हैं। ओपीडी बिल्डिंग में आठ, ओपीडी बिल्डिंग के प्रवेश द्वार पर एक, इमरजेंसी प्रवेश द्वार पर एक, पीआईसीयू में एक, धन्वंतरि ब्वाॅयज हॉस्टल में पांच, गार्गी गर्ल्स हॉस्टल में तीन, इंटर्न गर्ल्स हॉस्टल में एक, एकेडमिक बिल्डिंग में चार और एमसीएच बिल्डिंग में दो आरओ मशीन लगाई गई हैं। इससे मरीजों और तीमारदारों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं, इंटर्न एवं चिकित्सा महाविद्यालय के कर्मचारियों को पीने का शुद्ध पानी मिलने लगा है। महिला मेडिसिन वार्ड में इलाज कराने आईं सीमा मिश्रा ने बताया कि मेडिकल काॅलेज में शुद्ध पानी मिल रहा है। परिजन का कुशल क्षेम जानने मेडिकल काॅलेज में आए बालेंदु मणि ने बताया कि आरओ मशीन लग जाने से शुद्ध पानी की समस्या दूर हो गई है। संवाद