फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पिकअप से बिहार भेजी जा रही 2500 बोतल शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार

Fri, 08 Dec 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहगरा तीनमुहानी से गुठनी पुलिस ने पकड़ा, ऑक्सीजन बॉक्स में की जा रही थी तस्करी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी। पिकअप के जरिए तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही 2500 शीशी शराब गुठनी पुलिस ने बृहस्पतिवार को सोहगरा तीनमुहानी से पकड़ा। शराब की कीमत करीब 35 लाख बताई जा रही है। बिहार पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
गुठनी थाने की पुलिस यूपी-बिहार सीमा पर स्थित सोहगरा तीनमुहानी पर वाहनों की जांच कर रही थी। इस बीच एक पिकअप चनुकी पुल पार करके सोहगरा पहुंची। पुलिस कर्मियों ने उसे रोककर जांच की। उसमें आक्सीजन बॉक्स लदा था। तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखी गई हरियाणा निर्मित 2500 शीशी शराब बरामद हुई। शराब बिहार ले जाई जा रही थी। पकड़े गए तस्करों की पहचान सूरज सिंह निवासी पानीपत और रघुबीर निवासी सोनीपत के रूप में हुई।
विज्ञापन

....
गत्तों और थैलों में भरकर दो पहिया वाहन से हो रही शराब की तस्करी
देवरिया। भाटपाररानी तथा लार थाना की सीमा पर स्थित चनुकी पुल के रास्ते आए दिन दोपहिया वाहन चालक गत्तों और थैलों में भरकर शराब बिहार में पहुंचा रहे हैं। बॉर्डर पर स्थित शराब की दुकानों से साठगांठ करके रोज शाम शराब सीमा पार कराई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस की लापरवाही से शराब तस्कर बेरोकटोक अपना काम कर रहे हैं। यूपी बिहार बार्डर पर दूध के टैंकर, मोबिल टैंकर, चादर के गट्ठर, सोफा तो कभी साइकिल के पुर्जों के नीचे छिपा कर बड़े वाहनों से हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही शराब पकड़ी जा चुकी है। सूत्रों के अनुसार, कई मामले सामने आने के बाद जब कार्रवाई की बारी आती है तो छोटे खिलाड़ियों का चालान कर कार्रवाई की इतिश्री कर दी जाती है। जबकि कई सफेदपोश लोग इस धंधे में लिप्त हैं और लग्जरी गाड़ियों से भी बिहार में शराब पहुंचाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन

गुठनी एसओ रामबालक यादव ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर निकली थी। इसी बीच गाड़ी आई, जिसे रोक कर तलाशी ली गई तो तस्करी की शराब बरामद हुई। बॉक्स के अंदर शराब छिपाकर रखी गई थी। शराब लदी गाड़ी को थाने लाया गया है। इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें