फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 250 गांवों में दिन में दो घंटे भी नहीं मिल रही बिजली

Tue, 16 Jan 2024 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू उपकेंद्र से जुड़े चार फीडरों के उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन



खुखुंदू। खुखुंदू विद्युत उपकेंद्र से जुड़े चार फीडरों के उपभोक्ताओं को दिन में दो घंटे भी बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है। इसकी वजह ओवरलोड और बिजली कनेक्शन की जांच बताई जा रही है। उपभोक्तओं ने इसकी शिकायत एक्सईएन और एसडीओ से की है।
चार फीडरों के माध्यम से क्षेत्र के परसिया मिश्र, भरौली,बैरौना, मुसैला, बीरपुर मिश्र,मगहरा,पड़री, नूनखार,सिसई, बरसात, एकडंगा, खुखुंदू कस्बा समेत ढाई सौ गांवों की विद्युत आपूर्ति की जाती है। इधर तकरीबन एक पखवाड़े से रात में कटौती के बाद दिनभर में बमुश्किल दो घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के जिम्मेदारों का कहना है कि कोहरे के चलते फाल्ट की समस्या बहुत अधिक उत्पन्न हो रही है। इसके अलावा ओवरलोड की अलग समस्या है। चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। इस दौरान बिजली काटकर ही बकाएदारों का कनेक्शन विच्छेदन किया जा रहा है। एक्सईएन रामहरी ने बताया कि ओवरलोड और कोहरे के चलते फाल्ट की समस्या आ रही है। रोस्टिंग कटौती भी ज्यादा हो रही है। इसके अलावा ओटीएस अभियान में मात्र दो दिन बचे है। इसके लिए भी चेकिंग के समय कटौती करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें