फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पशु तस्करों पर कार्रवाई में लापरवाही पर 2 थानेदार समेत 25 लाइन हाजिर, जानिए सांठगांठ की कहानी

Sat, 20 Sep 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

गोरखपुर के पिपराइच में छात्र की हत्या के कनेक्शन तस्करों से जुड़ने और कुशीनगर में इनके पकड़े जाने पर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश की रिपोर्ट पर पुलिस कप्तान संतोष कुमार मिश्र को डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध किया जा चुका है। डीजीपी ने एडीजी और डीआईजी को पशु तस्करी पर कार्रवाई में लापरवाह पुलिसकर्मियों की भी जांच के लिए निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पशु तस्करों पर कार्रवाई में लापरवाही पर कसया और तमकुहीराज के थानेदार और पांच दरोगा समेत 25 पुलिसकर्मियों को बृहस्पतिवार देर रात लाइन हाजिर कर दिया गया। एडीजी जोन मुथा अशोक जैन के निर्देश पर बिहार के सीमावर्ती और हाईवे से सटे सात थानों के पुलिसकर्मियों पर यह कार्रवाई की गई है। शुक्रवार भोर तक सभी पुलिसकर्मियों की पुलिस लाइंस में आमद भी करा ली गई।

विज्ञापन

गोरखपुर के पिपराइच में छात्र की हत्या के कनेक्शन तस्करों से जुड़ने और कुशीनगर में इनके पकड़े जाने पर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश की रिपोर्ट पर पुलिस कप्तान संतोष कुमार मिश्र को डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध किया जा चुका है। डीजीपी ने एडीजी और डीआईजी को पशु तस्करी पर कार्रवाई में लापरवाह पुलिसकर्मियों की भी जांच के लिए निर्देश दिए थे।

बृहस्पतिवार को डीआईजी डॉ. एस चनप्पा ने रामकोला और कप्तानगंज क्षेत्रों में जांच की तो कसया, पटहेरवा क्षेत्र होते हुए एडीजी मुथा अशोक जैन भी यूपी बिहार बाॅर्डर पर पहुंचे। इस दौरान अफसरों ने सिस्टम के सुराख भी तलाशे।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार गोपालगंज के तस्कर के पास से मिली कॉल लॉग और डायरी की अंदरूनी जांच के बाद सूची बनी तो एडीजी तक हाईवे और सीमावर्ती थानों से जुड़े थानाध्यक्षों, वरिष्ठ उपनिरीक्षक, उपनिरीक्षक सहित कुल 25 पुलिसकर्मियों का नाम पहुंचा।

एडीजी ने तत्काल प्रभाव से सभी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने के लिए कुशीनगर के एएसपी निवेश कटियार को निर्देश जारी कर दिए। इसमें कसया थानाध्यक्ष अमित शर्मा और तमकुहीराज थाने के इंचार्ज सुशील कुमार शुक्ला का नाम प्रमुख था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें