रामपुर बुजुर्ग/बनकटा। मैरवा थाना क्षेत्र के कैथवली नहर के समीप पुलिस ने यूपी नंबर की एक पार्सल गाड़ी से करीब 10 लाख रुपये की 2094 लीटर देसी और 271 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। पुलिस की गाड़ी देखते ही तस्कर तेज रफ्तार से भागने लगा, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर किनारे पलट गई। हादसे का फायदा उठाकर चालक मौके से फरार हो गया, जबकि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि बरामद गाड़ी से 2094 लीटर देसी और 271 लीटर अंग्रेजी शराब मिली है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये है। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।