ाजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल ने लाभार्थियो को प्रमाण पत्र वितरण किया।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सप्ताह कार्यक्रम का समापन रविवार को जीआईसी ग्राउंड में हुआ। लाभार्थियों को संचालित योजनाओं के स्वीकृत पत्र व ट्राई साइकिल प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल से वितरण किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कमजोर नहीं हैं। सिर्फ अवसर मिलने की जरूरत है। इसका उदाहरण है कि सेना, इंजीनियर, शिक्षा से लेकर कई क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रही हैं। हम सभी को महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की जरूरत है। बेटियां परिवार पर बोझ होती है। बेटी को सम्मान देना और उसकी रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। बरहज विधायक सुरेश तिवारी ने कहा कि नारी, नारी को ही प्रताड़ित करती है। महिला को बढ़वा देने के लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत है। डीएम अमित किशोर ने कहा कि शासन के योजनाओं से वंचित पात्रों के लिए ब्लॉकवार कैंप लगाकर आवेदन लिया जाएगा। महिला जिला अस्पताल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सप्ताह के अंतर्गत जन्म लेने वाली 40 बेटियों को बेबी किट व जन्मोत्सव प्रमाण पत्र दिया गया। एसपी एन कोलांचि, सीडीओ राजेश त्यागी, जिलाउपाध्यक्ष भाजपा अजय शाही, विंदा कुशवाहा, सीआरओ, रामसहाय यादव, एडीएम सीताराम गुप्त, एसडीएम राकेश पटेल, सीओ सिटी वरुण मिश्रा, ब्लाक प्रमुख सुब्रत शाही आदि मौजूद रहे।