फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक साधना सिंह का पुतला फूंका 16-59-11

विज्ञापन
विज्ञापन
सपाइयों ने भाजपा विधायक का पुतला जलाया
विज्ञापन


मायावती पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर। विधानसभा क्षेत्र के लार रोड पर सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भाजपा विधायक साधना सिंह का पुतला फूंका। कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की।
सपा के एससी-एसटी एक्ट प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव रंजना भारती ने कहा कि बहन जी का अपमान करना पूरे अनुसूचित जाति वर्ग को गाली देने के बराबर है। महागठबंधन से भाजपा डरी हुई है। अनुसूचित समाज लोकसभा चुनाव में करारा जवाब देगा। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सभी वर्गों को एकजुट करने व प्रदेश के विकास में अपना सहयोग व मायावती के सम्मान के लिए देश हित में गठबंधन किया है। पुतला दहन में राधेश्याम प्रधान, श्रवण कुमार प्रधान, बलिस्टर यादव, मिथिलेश यादव, बंटी यादव, अनिल यादव, दया प्रसाद, नथुनी प्रसाद, कपिलदेव प्रसाद, रमेश प्रसाद, प्यारे प्रसाद, दीपक प्रसाद, दुर्गेश, अभिषेक, सीमा देवी, प्रेमशीला देवी, सरिता देवी, गायत्री देवी, सुनिता देवी, इमिरती देवी, श्रीमति देवी, ममता देवी, खेदनी देवी, चंद्रावती देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें