फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन खराब कैसे करें राशन वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटेदारों ने घेरा आपूर्ति कार्यालय
विज्ञापन


ई-पाश मशीन में दिक्कतों से राशन वितरण में परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। ई-पाश मशीन से राशन वितरण की प्रक्रिया में दिक्कतें बरकरार हैं। तकनीकी खामियों से बार-बार मशीन के बंद होने से परेशान रामपुर कारखाना ब्लॉक के कोटेदारों ने सोमवार को आपूर्ति कार्यालय का घेराव किया। समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। चेतावनी दी कि अगर मशीन की दिक्कतों के कारण कोटेदारों का उत्पीड़न किया गया तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोटेदारों का कहना था कि विभाग ने सभी कोटेदारों को मशीन से ही राशन वितरण का निर्देश दिया है। पांच से 15 नवंबर तक वितरण की तिथि नियत है, मगर कोटेदारों को न तो मशीन चलाने का प्रशिक्षण दिया गया और न ही तकनीकी दिक्कतों को दूर करने की कोई व्यवस्था है। अधिकांश गांवों में मशीन कार्डधारकों का अंगूठा स्वीकार नहीं कर रहा। इससे राशन वितरण नहीं हो पा रहा। उपभोक्ता राशन नहीं मिलने पर कोटेदार पर दबाव बना रहे हैं। जिले भर में लगभग यही स्थिति है। इसका समाधान कराया जाए। प्रदर्शन में कोटेदार अखिलेश मिश्र, विजय राव, ध्रुवचंद्र, शरीफ मोहम्मद, रामवास प्रसाद, इसरार अहमद, रामवेलास सिंह, प्रहलाद, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें