फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गले मिलकर दी बकरीद की बधाई

विज्ञापन
मालवीय रोड स्थित ईदगाह में बकरीद का नमाज अदा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। जिले में बुुधवार को बकरीद का पर्व अकीदत और पाकीजगी से मनाया गया। सुबह मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा किया और गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी। इसके बाद कुर्बानियों का दौर शुरू हुआ। पूरे दिन घरों में मेहमाननवाजी और दावतों का दौर चलता रहा। ईदगाह अंजुमन इस्लामिया में सुबह सवा सात बजे मुुफ्ती अशफाक अहमद काशमी ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद निकले लोगों ने आपस में गले मिलकर एक दूसरे को पर्व की बधाई गर्मजोशी के साथ दिया। नमाज के लिए ईदगाह के बाहर जिला प्रशासन ने पूरी चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की थी। अंजुमन इस्लामिया के कैंप में मौके पर मौजूद डीएम अमित किशोर एवं एसपी एन कोलांची ने भी लोगों को पर्व की बधाई दी। रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से नमाजियों के लिए चाय की व्यवस्था की गई थी। जामा मस्जिद में सुबह 7.45 बजे इमाम अहमद रजा और छोटी मस्जिद अबूबकरनगर में सुबह सात बजे मौलाना नेमतुल्लाह ने नमाज अदा कराई। इसके बाद सभी लोग अपने घर आए और कुर्बानियों का दौर शुरू हुआ। दोपहर में मिलने-मिलाने, खाना खिलाने का सिलसिला शुरू हुआ। घर आए मेहमानों को सेवईयां, दही बड़ा, छोला, पुलाव, रोटी, गोश्त, फल आदि परोसे गए। अंजुमन इस्लामिया के सदर शकील अहमद सिद्दीकी ने बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी और बताया कि कुर्बानी का दौर 23 एवं 24 अगस्त को भी चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें