फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनियापार गांव में घायल मिला गिद्ध

विज्ञापन
दोआबा के बनियापार गांव में घायल मिला गिद्ध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। दुर्लभ प्रजाति का पक्षी गिद्ध ब़ुधवार को बनियापार गांव में दिखा। उसके पंख पर जख्म था। घायल गिद्ध को कुछ युवक गांव में लेकर गए। इस दौरान गिद्ध को देखने के लिए लोग जुट गए। बताया जाता है कि इलाके में करीब 20 साल से गिद्ध नहीं दिखाई दे रहा है। बनियापार गांव के धर्मपाल सिंह दोपहर दो बजे खेत में जा रहे थे। रास्ते में एक गिद्ध दिखा। गिद्ध उड़ने की कोशिश करने लगा, पर पंख में चोट लगने के कारण उड़ नहीं पा रहा था। धर्मपाल घायल पक्षी के इलाज में जुट गए। इलाज को पशु विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। लोगों ने गिद्ध मिलने की सूचना वन विभाग को दी। देर शाम तक गिद्ध को ले जाने के लिए वन विभाग की टीम नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें