फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस की धमकी से शिक्षकों में आक्रोश

विज्ञापन
Teacher
विज्ञापन
देवरिया। माध्यमिक शिक्षक संघ ने कहा कि डीआईओएस की धमकी से शिक्षकों में आक्रोश है। शिक्षक नेताओं की बैठक मंगलवार को कोतवाली रोड स्थित संघ के कैंप पर हुई। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र ने कहा कि वेतन मांगना और उसके लिए धरना-प्रदर्शन करना अपराध है तो ऐसा अपराध शिक्षक बार-बार करते रहेंगे। बीआरडी इंटर कॉलेज देवरिया का वेतन बिल कार्यालय में 25 अक्टूबर को जमा होने के बावजूद पारित नहीं किया गया है। फिर भी डीआईओएस कार्यालय सहायक को बचाते हुए शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। रामरक्षा दूबे ने कहा कि डीआईओएस को तथ्यों की जानकारी के बाद बयान देना चाहिए। पूर्व जिला मंत्री नागेंद्र नाथ शर्मा ने कहा कि डीआईओएस को कुछ लोग दिग्भ्रमित करते हुए स्वार्थों की पूर्ति में लगे हैं। जिला उपाध्यक्ष अजीत त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक संघ का इतिहास सदैव संघर्षों का रहा है। शिक्षक हितों की रक्षा के साथ ही शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक कुर्बानी देने के लिए संगठन तैयार है। इस दौरान रामनाथ पांडेय, बृजेश यादव, ओम प्रकाश मौर्य, रितेश सिंह, प्रदीप राव, गजेंद्र चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें