फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में तीन घायल, हालत गंभीर

विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
सलेमपुर। अहिरौली मोड़ के पास बाइक सवार ने कार में पीछे से ठोकर मार दी। कार के पीछे का शीशा टूट गया। बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सड़क पर गिरे युवकों को बचाने में पीछे से आ रही टेंपो पलट गई। हालांकि टेंपो में सवार लोग बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पनर यूपी-100 पुलिस व 108 नंबर की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस व लोगों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी लाया गया। उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं बुधवार की रात सोहनाग मोड़ के पास पिकअप ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दिया। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सलेमपुर-लार मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक बजे सलेमपुर से नवलपुर की तरफ जा रही बाइक अहिरौली मोड़ के पास एक कार को पीछे से ठोकर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का पीछे का शीशा टूट गया। बाइक सवार खुखुंदू थाना के खखड़ी गांव निवासी 28 वर्षीय कृष्णा चौहान और 30 वर्षीय पंकज मद्घेशिया गिरकर घायल हो गए। पीछे से आ रही टेंपो सड़क पर गिरे युवकों को बचाने में पलट गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस व पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहीं बुधवार की रात बिराजमार गांव निवासी 40 वर्षीय टुनटुन ठाकुर बाइक से गांव जा रहे थे। सोहनाग मोड़ पर एक पिकअप ने टक्कर मार दिया। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें