फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात तक हुआ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर/मेहरौनाघाट/मईल। देवी प्रतिमाएं सोमवार देर रात विसर्जित की गई। लार में पिछले साल हुए दंगे को लेकर इस बार प्रशासन अलर्ट था। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी। भागलपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान पटाखे छूटने के बाद पुलिस ने मूर्ति आयोजकों पर लाठी पटका। इससे कई लोग घायल हो गए। आधे घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन सोमवार को दोपहर बाद हाथी-घोड़ों के साथ झांकी व जुलूस निकाल कर किया गया। लार में पिछले वर्ष हुए दंगे को लेकर प्रशासन सख्त दिखा। मेहरौना मस्जिद पर भारी संख्या में पुलिस तैनात थी। मेहरौना पुल, मस्जिद व बाजार के चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद दिखी। प्रशासन ड्रोन कैमरे से मूर्ति विसर्जन के हर गतिविधियों पर नजर रख रहा था। एसडीएम रामविलास राम, सीओ शितांशु यादव समेत कई थानेदार सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। देर शाम तक मूर्तियों का विसर्जन किया गया। सलेमपुर, भटनी, पड़री बाजार में भी मूर्ति विसर्जन शांति पूर्वक देर रात तक हुआ। सलेमपुर में मूर्ति नंबर 12 के तरफ से बनाई गई झांकी ने लोगों का मन मोह लिया। भगत सिंह मार्ग स्टेशन रोड की झांकी को लोगों ने खूब सराहा। भागलपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान पटाखा फोड़ने के विरोध में पुलिस ने लाठियां पटकर खदेड़ा। इसके चलते कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें