फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ युवक ने शिकायत करने पहुंची महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। गरुणपार मोहल्ले में एक प्राथमिक विद्यालय के पास मनबढ़ युवक ने महिला को जमकर पीटा। महिला युवक से शिकायत करने पहुंची थी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने दबाव देकर दोनों पक्षों में सुलह करा दिया। मोहल्ले की रहने वाली एक महिला की दो बेटियां एक प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती हैं। मोहल्ले का ही एक मनबढ़ युवक दोनों को बार-बार बदचलन कह रहा था। इससे आजिज आकर बेटियों ने घर पहुंचकर मां को पूरी बात बताई। शुक्रवार को महिला मनबढ़ युवक से शिकायत करने विद्यालय के पास पहुंची। इससे युवक भड़क गया। सरेराह उसने महिला की जमकर पिटाई की। कोई भी बीच-बचाव करने नहीं आया। किसी ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मनबढ़ युवक को पकड़ लिया और कोतवाली ले गई। बताया जा रहा है कि बाद में कुछ लोगों के दबाव के चलते पुलिस ने मनबढ़ को छोड़ दिया। सदर कोतवाल का कहना है कि मनबढ़ युवक ने महिला को पीटा था। उसे पकड़ लिया गया था। बाद में दोनों पक्षों में आपस में सुलह कर लिया। इसलिए युवक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें