फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भाजपा ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के आयोजन के लिए महारानी चंडिका क्षत्रिय छात्रावास में वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें विस्तार से जानकारी दी गई। छात्रों को बुकलेट मिलेगी जिसमें रजिस्ट्रेशन फॉर्म रहेगा। इसके लिए पांच रुपये शुल्क अदा करना है। जिले से 10 हजार छात्रों का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 221 विद्यालयों के संयोजक ने हिस्सा लिया। क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिव कुमार पाठक ने कहा कि दीन दयाल के जन्म शताब्दी पर प्रतियोगिता के आयोजन का दूरगामी प्रभाव पड़ेगा। भावी पीढ़ी का मन टटोलने का अच्छा माध्यम है। ताकि दीन दयाल जी का विचार प्रत्येक घर तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि कोई काम तभी आसान होता है जब पूरी तरह समझ में आएं। इसके माध्यम से हम देश की भावी पीढ़ी को समझने का प्रयास करेंगे। क्षेत्रीय संयोजक डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि इसके जरिए राष्ट्रभक्ति की भावना का विकास होगा। जिले के छात्रों को अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी के बारे में बताने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के लिए तैयारी में जुट जाएं किसी तरह की लापरवाही न हो। अधिक छात्रों को प्रतियोगिता के लिए तैयार करें। इस दौरान राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद, जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, विधायक जन्मेजय सिंह और सुरेश तिवारी, मारकंडेय शाही, विजय दुबे, अजय दुबे, दिनेश तिवारी, अम्बिकेश पांडेय, सर्वेश नाथ त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें