देवरिया। चूहों की कारस्तानी से कई मोहल्लों में बिजली गुल हो गई। पानी के लिए लोग परेशान हो गए। मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोग लौट गए। बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करने में मशक्कत करनी पड़ी। सुबह नौ बजे बिजली बहाल हुई। इसके बाद लोगों को राहत मिला। रामलीला मैदान सब-स्टेशन से भुजौली और हनुमान मंदिर फीडर संचालित होता है। मंगलवार की रात 12.30 बजे के बाद चूहों ने उत्पात शुरू कर दिया। इसके चलते भुजौली फीडर का इनकमिंग फीडर का केबल ब्लॉस्ट कर गया। इसके चलते भुजौली और हनुमान मंदिर फीडर से जुड़े मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। उपभोक्ताओं ने सब-स्टेशन के सीयूजी नंबर पर कॉल किया, लेकिन स्वीच ऑफ रहा। इसके चलते लोग परेशान हो गए। कुछ घंटे के बाद इन्वर्टर जवाब दे दिया। इसके चलते घरों में भी अंधेरा हो गया। मौसम साफ होने से बुजुर्ग और महिलाएं मॉर्निंग वॉक के लिए निकलीं, लेकिन स्ट्रीट लाइट्स बंद होने से लोग मायूस हो गए। घरों में टंकियों का पानी खत्म होने से मुश्किलें बढ़ गई। किसी तरह हैंडपंप के पानी से कामकाज निपटाया। कर्मचारियों की टीम खराबी दूर करने में जुट गई मशक्कत के बाद फॉल्ट दुरुस्त हो गया। एसडीओ सचिन सिन्हा ने बताया कि टेक्निकल फॉल्ट से बिजली गुल हुई थी। खराबी को दूर कर बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई है।