फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी मांगने पर आर्केस्ट्रा संचालक ने नर्तकी को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
चेरो चौराहा। बकाया मजदूरी मांग रही नर्तकी को आर्केस्ट्रा संचालक ने तीन दिन बंधक बनाकर रखा। मौका पाकर नर्तकी ने 100 नंबर पर कॉल की तो पुलिस की चार गाड़ियां पहुंच गई। पुलिस के मशक्कत के बाद मकान का फाटक खुला। पुलिस नर्तकी को कोतवाली लाई। इस मामले में पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बरहज थानाक्षेत्र के मोहाव गांव का एक शख्स चेरो चौराहा पर किराए पर मकान लेकर आर्केस्ट्रा चलाता है। सिक्किम की सोनम उसके आर्केस्ट्रा में नर्तकी का काम करती है। आरोप है कि आर्केस्ट्रा प्रोग्राम का 40 हजार रुपये मजदूरी संचालक के पास बकाया है। एक माह से गांव जाने के लिए मजदूरी मांग रही हूं, लेकिन नहीं दे रहा है। नर्तकी ने मजदूरी के लिए दबाव बनाया तो तीन दिन पूर्व आर्केस्ट्रा संचालक मकान में बंधक बना लिया। उसका आरोप है कि तीन दिन से वह भोजन नहीं दे रहा है। निगरानी में एक युवक को लगाया था। शुक्रवार को दिन में करीब चार बजे मौका मिला तो युवक के मोबाइल से नर्तकी ने 100 नंबर कॉल किया। उसकी पीड़ा सुनने के बाद मौके पर पुलिस की चार गाड़ियां पहुंच गईं। पुलिस को देख मकान के अंदर मौजूद युवक सहम गया और फाटक नहीं खोल रहा था। बाद में नर्तकी ने जबरन फाटक खोला तो उसे बाहर नहीं निकलने दे रहा था। पुलिस वालों ने मामला समझने के बाद युवक को हिरासत में ले लिया और नर्तकी को कोतवाली लाई। कोतवाल विजय सिंह गौर ने बताया कि रुपये के लेनदेन का मामला है। एक को हिरासत में रखा गया है। आर्केस्ट्रा मालिक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें