इक्कीस हजार लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
देवरिया। जिले में 107 केंद्रों पर लक्ष्य 21920 के सापेक्ष मंगलवार को 21 हजार लोगों को टीका लगाया गया। 18 वर्ष के ऊपर के 13064, 45 वर्ष के ऊपर के 4412 व 60 वर्ष से ऊपर के 1657 को प्रथम तथा 1867 लोगों को दूसरी डोज लगी। मंगलवार को आई रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति पाजिटिव नहीं मिला। अब तक 20212 लोग पाजिटिव हो चुके हैं। 19993 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में एक भी एक्टिव केस नहीं है। 219 लोगों की मौत हो चुकी है।