फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चेकिंग में 202 वाहनों का चालान, चार सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर यातायात पुलिस ने मंगलवार को शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में कुल 202 वाहनों का चालान किया गया, जबकि चार वाहनों को सीज किया गया। बिना हेलमेट वाहन चलाने, दोपहिया पर तीन सवारी बैठाने, फॉल्ट नंबर प्लेट लगाने और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट नहीं लगाने वालों को चेक किया गया। देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर इंटरसेप्टर वाहन और स्पीड लेजर गन की मदद से तेज गति से चलने वाले वाहनों की जांच की गई। निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार मिलने पर संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें