फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर भड़की भाकियू

विज्ञापन
सुभाष चौक पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। गन्ना मूल्य भुगतान, जिले में नई चीनी मिल लगाने तथा किसानों का शोषण रोकने की मांग की। सुभाष चौक से जुलूस निकालकर भाकियू कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम सुजीत कुमार को सौंपा। कार्यकर्ताओं का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप शाही ने की। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने बैतालपुर चीनी मिल को चालू कराने की बात कही थी। भाजपा वादा पूरा करते हुए इसे शीघ्र चलाए। प्रतापपुर चीनी मिल पर किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है। भुगतान में आनाकानी की जा रही है। जबकि शासनादेश है कि गन्ना आपूर्ति के 15 दिन के भीतर बकाया का भुगतान किया जाए। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि खुखुंदू के नदौली में किसान रामनक्षत्र चौहान की हत्या कर दी गई लेकिन पुलिस ने उसे आत्महत्या का रूप दे दिया। इस दौरान रविप्रताप पांडेय, दिग्विज नारायण कुशवाहा, विनोद गुप्ता, चंद्रदेव सिंह, प्रेमलता सिंह, शहीद मंसूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें