फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवागत जिला जज का हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की ओर से संघ भवन में नवागत जिला जज आरएस यादव के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। संघ के अध्यक्ष विद्यासागर मिश्र ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत जिला जज आरएस यादव ने कहा कि मैं अपने आचरण और व्यवहार से किसी को कष्ट नहीं पहुंचने दूंगा। क्योंकि ईश्वर में मेरा विश्वास है। मैंने स्वयं अधिवक्ता के रूप में 14 साल तक काम किया है। अधिवक्ता मेरे हैं और सदैव रहेंगे। जूनियर अधिवक्ताओं के सम्मान का भी ख्याल रखा जाएगा। इस दौरान सभी न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। स्वागत करने वालों में मंत्री राधाकृष्ण शुक्ल, लल्लन मिश्र, सिंगासन गिरी, सुभाष राव, शिवाकांत मिश्र, मनोज मिश्र, अरविंद पांडेय, नीतेश पांडेय, सुभाष मिश्र और श्रीराम तिवारी आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें