फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटेल ने समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया

विज्ञापन
सरदार पटेल
विज्ञापन
देवरिया। सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सोमवार को जनता दल यू की ओर से सद्भावना यात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ चतुर्भुज चौराहे से प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह पटेल ने हरी झंडी दिखाकर किया। जगह-जगह सद्भावना यात्रा का लोगों ने स्वागत किया। प्रदेश महासचिव ने कहा कि सरदार पटेल किसी धर्म, जाति विशेष के नहीं थे। उनकी सोच मजबूत राष्ट्र का निर्माण करना था। उनके सोच को लोगों के बीच पहुंचाने की जरूरत है। समाज को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया। आज के युवा पीढ़ी को उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। डॉ. दिलीप मिश्र ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल की सोच समाज को एकजुट करना था। उन्होंने अपना पूरा जीवन देशहित के कार्यों में बिता दिया। इनके संघर्षों से सीख लेने की जरूरत है। इस दौरान केसी मिश्र, शशिभूषण, परमेश्वर पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें