फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के दरवाजे पर फायरिंग, एक युवक पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहरौनाघाट। प्रधान के दरवाजे और गांव में रात को अचानक फायरिंग होने से दहशत फैल गया। एक युवक को लोगों ने दबोच लिया और दूसरा भाग गया। नाराज लोगों ने युवक की धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लार थाने के चौमुखा गांव में मंगलवार की रात 10.30 बजे एक बाइक पर सवार दो युवकों ने गांव में एक स्थान पर फायरिंग की। अभी लोग कुछ समझ पाते कि युवक गांव के प्रधान विनय दुबे के घर के पास दूसरी बार फायरिंग कर दी। दो राउंड गांव में फायरिंग होने से लोग दहशत में आ गए। लोगों ने बाइक सवार युवकों को दौड़ा लिया। एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया और दूसरा बाइक लेकर भाग गया। नाराज लोगों ने युवक की पिटाई कर पुलिस को सूचना दी। पकड़ा गया युवक गांव का रहने वाला है। नशे की हालत में घूमकर साथी के साथ फायरिंग कर रहा था। थानेदार भीष्मपाल सिंह ने बताया कि गांव में फायरिंग की घटना हुई। संदेह के आधार पर एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें