गौरी बाजार। पननहा गांव में एक अधेड़ की शनिवार दोपहर में मछना नाले में डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
पननहा निवासी रामकरण यादव पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। घर पर रहकर खेती-बारी करता था। गांव में एक दिव्यांग युवती प्रीति पुत्री रामदुलारे की लंबी बीमारी के बाद शनिवार को मौत हो गई थी। गांव के लोग उसे जोगम के पिपरा घाट के पास दाह संस्कार करने ले गए थे। दाह संस्कार रामकरण एक पुल पर खड़ा होकर देख रहा था। इसी बीच बारिश के दौरान अचानक पैर फिसलने से वह बीच नाले में गिर गया। लोगों के प्रयास के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। दो घंटे बाद जाल डालकर शव बरामद किया गया। पति की मौत की खबर पाकर पत्नी मनकी देवी व दो बेटियां आशा और रंजना का रो रोकर बुरा हाल है। हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। आशा की शादी अगले साल जनवरी में है। थानाध्यक्ष जेपी यादव ने बताया कि दाह संस्कार के दौरान पानी में डूबने से अधेड़ की मौत हुई है