फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवकों ने जड़ा ताला, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज/भलुअनी। ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने ब्लॉक कार्यालयों में ताला जड़ मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। गुरुवार को प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर रोजगार सेवकों ने करीब 10 बजे बरहज और भलुअनी ब्लाक अध्यक्ष क्रमश: विवेक प्रताप सिंह और रजनीश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ब्लाकों कार्यालयों में ताला जड़कर धरने पर बैठ गए। जिससे कामकाज प्रभावित रहा। रोजगार सेवकों की मांग थी कि 14वें वित्त आयोग योजना के क्रियान्वयन हेतु पंचायत सहायकों की भर्ती किया जाना औचित्यहीन है। जबकि ग्राम पंचायत से मैन पॉवर उपलब्ध है। संविदा पर नियुक्त किए गए रोजगार सेवकों से पंचायत सहायक हेतु निर्धारित कार्य में योगदान दिया जा सकता है और इनकी प्रासंगिक मद का उपयोग ग्राम रोजगार सेवकों के मानदेय भुगतान हेतु किया जा सकता है। रोजगार सेवकों ने नौ सूत्री मांगपत्र खंड विकास अधिकारी को सौंपा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रभाकर पाठक, ओंकार सिंह, बृजभूषण यादव, जितेन्द्र प्रसाद, जितेश्वर पांडेय, संगीता यादव, नीतू सिंह आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें