फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: निबंध प्रतियोगिता में 200 विद्यार्थियों ने लिया भाग

Sun, 22 Sep 2024 06:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल/लार रोड। आदर्श समता बालिका इंटर कॉलेज धरमेर में शनिवार को प्रबंधक चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में पर्यावरण प्रदूषण के कारण एवं रोकथाम के उपाय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 200 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य अवध नारायण मिश्र ने कहा कि प्रदूषण के चलते पर्यावरण नित्य प्रति दूषित होता जा रहा है। पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पेड़ पौधे लगाना जरूरी है। मिथिलेश शर्मा, बाल मुकुंद मिश्रा, रवि शंकर तिवारी, दिनेश कुमार आदि शिक्षकों ने संबोधित किया।
निबंध प्रतियोगिता में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रा शमा परवीन, अंजली शर्मा, राजा गुप्ता, कुमारी रौनक, कुमारी रिंकी, कुमारी सोनल सहित 16 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अध्यापिका पूनम विश्वकर्मा, हेमंत मिश्रा, नीरज मिश्रा, चंद्रप्रकाश मिश्रा, कुमारी अंजली, मिश्रा ,जय नारायण मिश्रा आदि उपस्थित रहे। संचालन बालमुकुंद मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें