फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कोऑपरेटिव चौराहा पर रिटायर्ड नलकूप चालक से 20 हजार की लूट

Fri, 03 Nov 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक से रुपये निकाल घर जाने के लिए जा रहे थे टेंपो स्टैंड
विज्ञापन

तीन युवकों ने दिया घटना को अंजाम, पैदल भागे
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोऑपरेटिव चौराहा पर दिनदहाड़े रिटायर्ड नलकूप चालक से तीन युवकों ने 20 हजार रुपये थप्पड़ मारकर लूट लिया। शोर मचाने के बावजूद वहां मौजूद होमगार्ड और यातायात सिपाही नहीं पहुंचे। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के दुकानदारों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

तरकुलवा थाना क्षेत्र के खेरवनिया गांव निवासी बिहारी लाल श्रीवास्तव सिंचाई विभाग में नलकूप चालक थे, कुछ साल पूर्व वह रिटायर्ड हो गए। गोरखपुर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में उनका खाता है। बृहस्पतिवार को वह बैंक आए और 20 हजार रुपये निकाल पैदल सुभाष चौक टेंपो स्टैंड पर जा रहे थे। इसी बीच कोऑपरेटिव चौराहा पर तीन युवक पहुंचे और थप्पड़ मारकर जेब से रुपये निकाल नगर पालिका रोड की तरफ भाग गए। लूट की घटना के बाद रिटायर्ड नलकूप चालक शोर मचाने लगे, लेकिन वाहनों की आवाजाही के चलते किसी ने नहीं सुना और इतनी देर में लुटेरे भाग निकले। हालांकि सुभाष चौक से कोआपरेटिव चौराहा तक दस से अधिक यातायात सिपाही और होमगार्डों की ड्यूटी रहती है। बावजूद इसके बेखौफ लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया और भाग निकले। कोतवाल दिनेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें