फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बस की चपेट से बाइक सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
रोडवेज बस और बुलेट की टक्कर के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़।संवाद - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
बस की चपेट से बाइक सवार दो युवकों की मौत
विज्ञापन

बहन को घर लाने के लिए दोस्त के साथ गया था भाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। देवरिया-कसया मार्ग पर डुमरी गांव के राघोपुर टोला के पास सोमवार को रोडवेज बस को ओवरटेक करने के दौरान चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, चालक बस लेकर भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस को ओवरटेक करते समय यह दुर्घटना घटी। दोनों बाइकसवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
क्षेत्र के धनौती खुर्द गांव के रहने वाले बादल अंसारी (21) पुत्र हजरत अली और खुुशहाल यादव (22) पुत्र सुदामा यादव दोस्त थे। खुशहाल की बहन आशा देवी की शादी तरकुलवा थाना क्षेत्र के गोठा रसूलपुर के प्रेमनाथ यादव से हुई है। सोमवार की सुबह दोस्त बादल के साथ खुशहाल बाइक से बहन को घर लाने के लिए निकला था। सामान ज्यादा होने पर बहन को बस में बैठाकर कॉपी-किताब भरा थैला बाइक पर लेकर दोनों घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वे अभी डुमरी के राघोपुर टोला के पास पहुंचे थे कि बस को ओवरटेक करते समय हादसे के शिकार हो गए। इसमें बाइक चला रहे खुशहाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल बादल को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भिजवाया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, अस्पताल पहुंचे घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल था। बादल तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वहीं, खुशहाल दो भाइयों और चार बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन

चुनाव लड़ने की तैयारी में था खुशहाल
रामपुर कारखाना। खुशहाल के दोस्तों के अनुसार वह मिलनसार था। इस वर्ष वार्ड नंबर नौ से सभासद पद के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। बादल और खुशहाल दोनों गहरे दोस्त थे। कहीं भी एक ही साथ ही आते-जाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें