फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाने के दौरान मझना नाला में डूबा किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नहाने के दौरान मझना नाला में डूबा किशोर
विज्ञापन

करिहवां पुल के पास मझना नाले में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। मझना नाला में नहाने के दौरान एक किशोर डूब गया। करीब तीन घंटे की तलाशी के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया। वह रविवार की दोपहर उफनाए नाले में नहा रहा था कि तेज बहाव में डूब गया।
क्षेत्र के शिवपुर पड़रही गांव के करिहवां टोला निवासी राहुल निषाद (17) पुत्र रामभरोसा निषाद रविवार की दोपहर करीब 12 बजे करिहवां पुल के पास मझना नाले में नहा रहा था। नहाते समय वह पानी के तेज बहाव में आ गया और डूबने लगा। युवक को डूबते देख साथ नहा रहे युवकों ने शोर मचाया। इस बीच राहुल नदी की तेज धारा में डूब गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम ध्रुव शुक्ला, सीओ जिलाजीत डूबे युवक की तलाश कराने लगे। स्थानीय गोताखोर डूबे किशोर की तलाश में जुटे रहे। उसके डूबने की खबर से घर में चीख-पुकार मच गई। इकलौते बेटे के डूबने की खबर सुनकर मां चानमती रोते हुए नदी घाट के किनारे पहुंच गई। पिता रामभरोसा विदेश में रहते हैं।
दोस्तों के साथ स्नान करने गए छात्र की डूबने से मौत
संवाद
गौरीबाजार। क्षेत्र के पिपराधन्नी गांव के लड़कों के साथ रविवार को गांव के समीप एक तालाब में स्नान करते समय डूबने से इंटर के एक छात्र की मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव को निकलवाया। छात्र की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
ग्रामीणों के अनुसार पिपराधन्नी निवासी राजाराम सिंह का पुत्र हरिओम सिंह (17) तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। वह स्थानीय इंटर कॉलेज में इंटर का छात्र था। पिता खेती करते हैं। रविवार को दोपहर में हरिओम अपने चचेरे भाई सन्नी तथा गांव के छह लड़कों के साथ गांव से पश्चिम एक तालाब में स्नान करने गया था। इस दौरान अचानक पैर फिसलने से हरिओम गहरे पानी में चला गया। गांव के लड़कों ने उसे बचाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन

तालाब में स्नान कर रहे बच्चों ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे तालाब से बाहर निकाला। तब तक देर हो चुकी थी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना मिलते ही मां मीना देवी, बहन पूजा बेहोश होकर गिर पड़ीं। पिता राजाराम सिंह सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक विपिन मलिक ने बताया कि तालाब में डूबने से किशोर की मौत हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें