फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चोरी की दो बाइकों संग चार शराब तस्कर गिरफ्तार, तीन बिहार के

Wed, 28 Feb 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
चोरी की दो बाइक व शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर।स्रोत पुलिस
विज्ञापन
- गोपनीय सूचना पर सोहनपुर पुलिस ने शराब तस्करी करते समय की थी गिरफ्तारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहनपुर/देवरिया। बनकटा थाना क्षेत्र के सोहनपुर बाजार से शराब बिहार ले जा रहे चार तस्करों को सोहनपुर पुलिस ने दबोच लिया। इसमें तीन तस्कर बिहार के सिवान जिला निवासी बताए जाते हैं। इनमें से दो तस्करों ने बाइक चोरी की बात स्वीकारी है। पुलिस ने चोरी की बाइक व 60 आबकारी एक्ट के तहत दो पर केस दर्ज किया गया है।
होली पर्व को देख पड़ोसी राज्य बिहार के शराब तस्कर लगातार शराब की तस्करी कर रहे हैं। इनपर नकेल कसने के लिए जिले की पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस ऐसे तस्करों की गिरफ्तारी में जुटी हुई थी। इसी क्रम में सोमवार को सोहनपुर पुलिस को सूचना मिली की स्थानीय बाजार से भारी मात्रा में शराब बिहार को जाने वाली है। इसके बाद स्थानीय क्षेत्र के सोहनपुर बाजार से हो रही शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोहनपुर बाजार से तीन बाइकों पर सवार चार तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। चारों शराब तस्कर बाजार स्थित भट्ठी से करीब नौ पेटी बंटी बबली नामक देशी शराब लेकर बिहार जा रहे थे।
विज्ञापन

तस्कर शमशेर उर्फ़ बुलेट पुत्र रमजान अली थाना जीरादेई जिला सिवान और मुस्ताख अली उर्फ आफताब आलम पुत्र मोहम्मद भोला मियां थाना जीबी नगर सिवान निवासी है। पूछताछ में बताया कि दोनों मित्र हैं और बाइक कुछ दिन पूर्व बेल्थरा रोड, जनपद बलिया से चुराए थे। गाड़ी की नंबर प्लेट बदलकर शराब तस्करी कर रहे थे।
विज्ञापन

अब्दुल करीम पुत्र जैनुद्दीन निवासी थाना जीरादेई और अवधेश पांडे पुत्र रामकोला पांडे निवासी थाना लार के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। चोरी बाइक के अलावा चारों के पास से नौ पेटी देशी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि चारों शराब तस्करों से मिलीं दो बाइकें चोरी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें