संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। विधानसभा क्षेत्र दो सड़कों का निर्माण होगा। विशुनपुरा गांव से बनकटा शंभू होते हुए खैराट तक तथा खामपार गांव से दृगपुरा गांव होते नेटुआबीर, टीकमपार, अकटही गांव तक 175 लाख की लागत से प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत एफडीआर विधि से नई सड़कों का निर्माण होगा। विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने इन सड़कों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का आभार जताया है। संवाद